पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के पहुंचने से 15 मिनट पहले फायरिंग, मची भगदड़

hief Minister Vasundhara, there was a stampede
Spread the love

बीकानेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहुंचने से 15 मिनट पहले स्वागत स्थल के पास फायरिंग हो गई। स्वागत में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गई। फायरिंग के वक्त पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन फायर करने वाला फरार हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे अजमेर के खरवा की है। घटना के बाद राजे का काफिला मांगलियावास से ब्यावर की ओर निकल गया। ब्यावर सदर थाना प्रभारी चैनाराम बेड़ा ने बताया भाजपा कार्यकर्ता खरवा चौराहे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खड़े थे। इसी बीच एक युवक आया। हवा में फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। खरवा में स्वागत के लिए भाजपाइयों के गुट सडक़ के दोनों ओर खड़े थे। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.