बंदूक देखकर टोका, गोली मारकर युवक की हत्या

Spread the love

बीकानेर। गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर परसनेऊ गांव में टोपीदार बंदूक से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार महावीर सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि बुधवार शाम चचेरे भाई रामसिंह ने रामूराम मेघवाल के हाथ में बंदूक देखकर उसको टोक दिया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि रामूराम ने रामसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रामूराम मेघवाल खेत में टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहा था। रामूराम के पास बंदूक देखकर रामसिंह ने टोकाटाकी की। इसी दौारान रामूराम मेघवाल ने बिना लाइसेंस की टोपीदार बंदूक से गोली मारकर रामसिंह की हत्या कर दी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.