


बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए है। इस पर महिला ने अपने राजा सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह मामला दर्जियों की बड़ी गुवाड़ का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि उसका पति राजा सोलंकी रुपयों के लालच को लेकर उसे अनैतिक कार्य करने के लिए कहता है। इस पर महिला द्वारा मना करने पर उससे मारपीट करता है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राकेश कर रहे है।