ओलंपिक खेलो में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, बीकानेर में मनाया जश्न, देखे वीडियो

Indian hockey team created history in Olympic Games, celebrated in Bikaner, watch video
Spread the love

बीकानेर। 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पूरे देशभर में खुशी की लहर दौड़ उड़ है। जिसके चलते बीकानेर में गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलक्टरी में आतिशबाजी कर तथा मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज भारतीय खेल इतिहास के लिए बेहद गौरवमयी दिन है। भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन को देखते हुए प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य सहित जिला अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। जर्मनी को 5-3 से हराने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 12वां मेडल हासिल किया, जो कि इस खेल में किसी भी देश द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा मेडल भी हैं। भारत ने इस मामले में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पुरुष हॉकी में अबतक 11 मेडल जीते थे। पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछडऩे के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और जर्मनी को पूरे मैच में बैकफुट पर रखा। भारत की ओर से सिमनरजीत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत, हार्दिक और रुपिंदर सिंह ने एक-एक गोल दागा। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 8 गोल्ड, एक सिल्वार और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। वहीं, इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर खिसक चुकी जर्मनी की टीम ने 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 11 मेडल ओलंपिक में हासिल किए हैं। भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टीम की इस ऐतिहासिक जीत को कोविड वॉरियर्स को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि अभी मुझे क्या कहना चाहिए, यह शानदार था। प्रयास, मुकाबला, हम 1-3 से पीछे थे। मुझे लगता है कि हम इस पदक के हकदार थे। हमने इतनी कड़ी मेहनत की, पिछले 15 महीने हमारे लिए भी मुश्किल रहे, हम बेंगलुरू में थे और हमारे में से कुछ लोग कोविड से भी संक्रमित हुए। हम इस पदक को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने भारत में इतनी सारी जान बचाईं।
पंजाब सरकार ने की यह बड़ी घोषणा
पंजाब सरकार ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी ऐसी ही घोषणा की है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.