महंगाई की मार : एक माह में दूसरी बार फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

Prices of domestic LPG cylinders increased again
Spread the love

बीकानेर। आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है। आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अगर राजधानी जयपुर की बात करें तो आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए की वृद्धि हुई है। यह इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि है। इससे पहले 7 मई को घरेलू गैस में 50 रुपए की वृद्धि हुई थी। ऐसे में अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम हुए 1006.50 रुपए हो गए हैं। वहीं वाणिज्यिक सिलेंडर की दरों में 8.50 रुपए की वृद्धि हुई है। वाणिज्य गैस सिलेंडर अब 2373 रुपए का हो गया है। गैस डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने इस बारे में जानकारी दी है। वहीं राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की कीमत को लेकर जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गैर रियायती 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,003 रुपये हो गयी है। गौरतलब है कि सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.