पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चतुर्भुज व्यास तत्कालीन नगर परिषद सभापति रहते हुए शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए भी जाने जाते हैं। कांग्रेस नेता चतुर्भुज व्यास काफी समय से बीमार चल रहे थे आज उनका निधन हो गया है। कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया की पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास के अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से दोपहर एक बजे निकलेगी। पूर्व सभापति व्यास के निधन के समाचार से उनके समर्थकों में शोक की लहर छा गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.