होटल पर रेड, एक युवक और दो युवतियों सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मौके से होटल मैनेजर, एक युवक और दो युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां पंजाब और हरियाणा की रहने वाली हैं। होटल मैनेजर के अलावा पकड़ा गया युवक घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव साबू की मोड़ का रहने वाला है। देह व्यापार के पूरे खेल का संचालन होटल मैनेजर करता था।

भेजना पड़ा बोगस ग्राहक : पुलिस को शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में देह व्यापार होने की जानकारी मिली थी। इस पर बोगस ग्राहक भेजा गया। उसने होटल के काउंटर पर संपर्क किया। होटल मैनेजर गजसिंहपुर इलाके के गांव 62 एफ के रहने वाले प्रवीण कुमार पुत्र पृथ्वीराम से उसने सौदा तय किया। बात तय हो जाने पर उसे एक युवती के साथ जाने को कहा गया। वहीं उसे पास के कमरे में एक और युवती युवक के साथ होने की जानकारी भी दी गई। जानकारी मिलने पर उसने इस बारे में पुरानी आबादी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल मैनेजर प्रवीण कुमार, होटल में मिले अन्य युवक घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव साबू की मोड़ के रहने वाले हरजिंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक युवती पंजाब और एक हरियाणा की है। इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.