नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका

Spread the love

बीकानेर। केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने और कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए चार्जशीट प्रस्तुत करने के विरोध में शुक्रवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा के ए, बी ब्लॉक ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शहर के कोटगेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला फूंककर जमकर प्रदर्शन कियाइस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एकपक्षीय और अन्यायपूर्ण तरीके से कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई बेबुनियाद और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि यह सरकार कानून का माखौल बना रही है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और अंत में जीत कांग्रेस की ही होगी‌।ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा शहजाद खान भुट्टा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जिआ उर रहमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाकिर नागौरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा,शब्बीर अहमद पार्षद यूनुस अली प्रफुल्ल हटीला, सत्तार अली, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरुण व्यास यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लकी खान, शिव शंकर बिस्सा, सरदार अमरीक सिंह, आरिफ भुट्टा यूथ कांग्रेस के तोलाराम सियाग महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया मनोज चौधरी मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, निर्मला बिश्नोई अविनाश राठौड़, अकबर जोईया,जाकिर हुसैन पूर्व पार्षद कुंभाराम पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा पूर्व पार्षद जोगेंद्र जोईया, पूनम राम रीख नसीम मेव पूसाराम नायक रविकांत वाल्मीकि सुमेर सिंह चौहान हनुमान व्यास , विजेंद्र सिंह बीदावत विनेश मेघवाल, सरदार काला सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.