कर्मचारी यूनियन की मान्यता के लिये हुई वोटिंग

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल की कर्मचारी यूनियन की मान्यता को लेक र मतदान की प्रक्रिया चल रही है। गुरूवार दूसरे दिन भी रेलकर्मियों ने बड़े उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को साथ लेने की कोशिश में जुटे हैं। इसको लेकर मंडल स्तर पर 23 बूथ बनाएं गये है। जहां बीकानेर में तीन स्थानों पर वोटिंग की जा रही है। इस चुनाव में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ,नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉई यूनियन,उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ सहित चार यूनियन हिस्सा ले रही है। बीकानेर मंडल पर 10 हजार 384 रेलवे कर्मचारी हैं,जो मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार से चुनाव निरंतर जारी हैं। बुधवार और गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी। इस चुनाव में जो यूनियन कुल वैध मतों के 35 प्रतिशत मत प्राप्त क रेगी,उसे मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए सभी यूनियन बड़ी रुचि के साथ मेहनत क र रही हैं। इस चुनाव में बीकानेर रेल मंडल पर लगभग 50 आरपीएफ के जवान और लगभग 146 रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.