सियार ने इन इलाकों में मचाया आंतक, कई घायल

Spread the love

बीकानेर। पूगल क्षेत्र के विभिन्न चकों में शनिवार और रविवार रात को सियार के हमले से बच्चों सहित 6 जने घायल हो गए। उप जिला अस्पताल से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर यशवंत सिंह बेनीवाल ने बताया कि शनिवार रात और रविवार को डेढ़ वर्षीय मांगीलाल पुत्र चेतन राम, एक वर्षीय चेतना, 3 वर्षीय प्रतिज्ञा, 29 वर्षीय दिलीप निवासी सीयासर, 70 वर्षीय छमी देवी और 18 वर्षीय पूनम 6 चक एमएम को अज्ञात जंगली जानवर के हमले से घायल हो गए। इन घायलों को पूगल अस्पताल लेकर आए। उनके मुंह और हाथ पर किसी सियार के हमले के निशान थे। 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन लोगों को बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल रैफर किया गया। पूगल के चक 6 एमएम में रविवार सुबह 4 बजे ढाणी में सो रहे परिवार पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस दौरान ढाणी के बाहर सो रहे डेढ़ वर्षीय मांगीलाल के मुंह पर पंजों से वार करके घायल किया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता चेतन राम जाग गया। तब तक पास में रजाई ओढक़र सो रही चेतन राम की लडक़ी पर हमला किया। इस दौरान चेतन राम ने जानवर के सिर में डंडे से वार किया जिससे सियार बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे फिर लाठियां से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। चेतन राम का डेढ़ वर्षीय पुत्र मांगीलाल पीबीएम के शिशु अस्पताल में उपचाराधीन है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.