पूर्व सीएम राजे राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंची बीकानेर

Spread the love
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी के निवास पर उनकी दादी और बीकानेर रियासत की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर राजे शोक संवेदना जताने के लिए पहुंची। इधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का प्रस्थान हुआ और उधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का प्लेन बीकानेर में उतरा। एयरपोर्ट पर राजे समर्थक जुटे, जिंदाबाज के नारे लगाए और मालाएं पहनाई। यहां से राजे बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी के निवास पर चली गई। सिद्धि की दादी और बीकानेर रियासत की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर राजे शोक संवेदना प्रगट करने पहुंची है। इससे पहले सुबह 9 बजे प्रदेशाध्यक्ष जोशी भी सिद्धि कुमारी के निवास पर पहुंचे। काफी देर मंत्रणा की और फिर पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से जोशी नागौर के लिए रवाना हुए। रास्ते में करीब 10 बजे देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए रूके। फिर आगे नोखा के नजदीक गुरु जम्भेश्वर के धाम मुकाम में पहुंचे। बीकानेर जिले से जोशी बाहर निकले ही नहीं थे कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंच गई। राजे दोपहर तीन बजे तक बीकानेर में रहेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से सूरतगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी। सूरतगढ़ में ही बुधवार रात्रि विश्राम करेंगी।
भाजपा छोड़ चुके देवीसिंह भाटी को वसुंधरा राजे खेमे से माना जाता है। राजे के बुधवार सुबह एयरपोर्ट पर पहुंचते ही देवीसिंह भाटी समर्थकों के साथ आगवानी के लिए पहुंच गए। इसी के साथ भाजपा नेता महावीर रांका भी समर्थकों के साथ राजे की आगवानी के लिए पहुंचे। जिले के दो अन्य विधायक सुमित गोदारा और बिहारीलाल बिश्नोई एयरपोर्ट नहीं आए। इनमें बिहारीलाल बिश्नोई तो प्रदेशाध्यक्ष जोशी के साथ है। सुमित गोदारा मंगलवार को जनाक्रोश महाघेराव के बाद रात को ही जयपुर चले गए थे।
Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.