


बीकानेर। विवाहिता का अपहरण कर हरियाणा ले जाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है। पीड़िता ने चार नामजद व एक महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस के मुताबिक ससुराल में झगड़ा होने पर वह पीहर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अर्जुनसर निवासी महेन्द्र स्वामी से हुई। उसने शादी का प्रस्ताव रखा, इनकार करने पर 12 अप्रैल को आरोपी महेन्द्र, हरियाणा के जींद निवासी मंजीत पुत्र जगतसिंह, सरदारगढ़ निवासी पवन गिरी पुत्र कानगिरी गोस्वामी एवं कार चालक खड़ा था। इन लोगों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन गाड़ी में डाल दिया और गाड़ी दौड़ा दी। आरोपी उसे हरियाणा के जींद में मनजीत के घर पर लेकर पहुंचे। यहां आरोपी महेन्द्र ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल भी छीन लिया। यहां मनजीत की पत्नी बसंती भी थी।
पीड़िता ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने उस पर महेन्द्र से शादी करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में उनके पक्ष में बयान करना नहीं तो दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी।