मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के आगे कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी

Spread the love

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रानी बाजार पुलिया से सूरज टाकीज पहुंचा तभी इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरंगे और सेना का अपमान’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लहराईं और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया। विधायक बालमुकुंद आचार्य के कथित तिरंगा अपमान और मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता उनके फोटो वाली तख्तियां लेकर पहुंचे।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आकर विरोध दर्ज कराया और भाजपा से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे और सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.