मुरलीधर व्यास कॉलोनी में धोखाधड़ी का मामला, 40 लाख के गहने गायब, मुकदमा दर्ज

Spread the love

बीकानेर। जान पहचान के चलते लाखों का चूना लगा देने का मामला सामने आया है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के सियाग पेट्रोल पंप के पीछे मुरलीधर व्यास कॉलोनी की है। इस सम्बंध में अनिल सोनी ने बाबूलाल सोनी, महेश सोनी, गजांनद सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके जान पहचान के है। जिसके चलते बातों पर भरोसा करते हुए प्रार्थी ने आरोपित को सोने, चांदी, जडाऊ के गहने दे दिए। जिसके बाद आरोपित ने कई मर्तबा गहने के पैसे मांगे तो आरोपित टाल मटोल करते रहें। इसके बाद आरोपित ने पैसे देने से इंकार कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके पास से गहने लेकर उसके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.