विश्वस्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में बीकानेर के रघुराज का बेहतरीन प्रदर्शन

Spread the love

बीकानेर। यूएई फ़ुजैरा की धरती पर हुई विश्व- स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में राजस्थान के बीकानेर जिले के रघुराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने कांस्य पदक से देश में पिछले 10 वर्षों से ताइक्वांडो के क्षेत्र में चल रहे मैडल्स के अकाल से राहत पहुँचायी। बीकानेर जिले के इस जोशीले खिलाड़ी ने क्वार्टर फ़ाइनल में चोटिल होने के बावजूद भी अपने विरोधी फ्रांस के खिलाड़ी को चारों खाने चित्त कर अपने दमखम से सबको यह जता दिया था कि हम भारतीय खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं और अपनी मेहनत के बलबूते पर देश की झोली में कांस्य पदक डाल अपनी सफलता का परचम लहराया।
45 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए चोटिल होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी दिलेरी का परिचय देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर यह जता दिया कि आत्मविश्वास और कठिन मेहनत के बलबूते पर इंसान जो चाहे वह प्राप्त कर सकता है। उनकी इस सफलता का श्रेय कठिन मेहनत के साथ-साथ उनके दादा मालाराम बिश्नोई पिता राजकुमार बिश्नोई व माता और कोच वीरेंद्र योगी व हेमलता योगी को भी जाता है जिन्होंने हर कदम पर रघुराज का साथ दिया और उन्हें इस काबिल बनाया।
रघुराज ने देश के लिए कैडेट विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा और राजस्थान के लिए पहला पदक हासिल करने का गौरव प्राप्त किया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.