जिला सॉफ्टबॉल संघ बीकानेर के चुनाव सम्पन्न, दीपक गौड़ अध्यक्ष निर्वाचित

Spread the love

बीकानेर, 30 जून। जिला सॉफ्टबॉल संघ बीकानेर के चुनाव आज स्थानीय होटल रॉयल इन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से दीपक गौड़ को अध्यक्ष, सुबोध मिश्रा को सचिव तथा प्रवेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त ममता रांका को संघ की चेयरमैन, करण प्रताप सिंह सिसोदिया को मुख्य संरक्षक तथा वाई. के. शर्मा एवं देवाराम गोदारा को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। संघ की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हनुमान प्रसाद शर्मा को चुना गया, जबकि आनंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार, रूपेश गुप्ता और नितेश शर्मा को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। सह सचिव पद की जिम्मेदारी शाहिद नूर, रमेश कुमार वर्मा, आकांक्षा शर्मा और मनमोहन पालीवाल को सौंपी गई। संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सॉफ्टबॉल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और जिले में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.