ऑटो और बाइक में भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, 8 घायल

Spread the love

बीकानेर। नोखा के रोडा पांचू सड़क मार्ग पर ऑटो और बाइक की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 4 गंभीर घायलों को PBM अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक पर सवार चार युवक ढाढर वाला गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद मृतक बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टैक्सी में पांचू निवासी कस्तूर सुथार, घनश्याम उपाध्याय, सांवरमल, शिवम जोशी, जय उपाध्याय सवार थे। वहीं बाइक पर नागौर जिले के ढाढरवाला गांव निवासी पूर्णाराम जाट, चंदूदेवी पत्नी पूर्णाराम, आरुषि पुत्री पूर्णाराम, लोकेश पुत्र पूर्णाराम सवार थे। जिनमें से सांवरमल, शिवम, जय व पूर्णाराम को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वही लोकेश (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.