


बीकानेर। बीकानेर पश्चिम से कल चुनाव जीतकर विधायक बने जेठानंद व्यास ने आज सुबह उठते ही जन समस्या का निरीक्षण किया। व्यास अपने कुछ समर्थकों के साथ गोकुल सर्किल के पास स्थित बिरजु भा द्वार पर पहुंचे। जहा पर बीते कई दिनों से व्याप्त गंदे पानी की समस्या का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यास ने कहा कि जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलवा देंगे। व्यास ने इस दौरान से बातचीत की और कहा कि आपकी समस्या मेरी समस्या है। हर हाल में इसका स्थाई समाधान करवाएंगे।