रामेश्वर डूडी का जन्मदिन गौशाला में गोभक्ति और सेवा भाव से मनाया गया

Spread the love

बीकानेर। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी का जन्मदिन गंगा पिंजरापोल गौशाला में श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोखा विधायक  सुशीला डूडी द्वारा किया गया, जिसमें 14 क्विंटल गौ प्रसादी खिलाकर, भजन-कीर्तन और गो परिक्रमा कर पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान डूडी, उनके पुत्र अजय डूडी, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक सहित सैकड़ों गौभक्तों ने गो माता से डूडी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि “गो माता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। उनकी सेवा और पूजन से जीवन धन्य हो जाता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।”

कार्यक्रम संयोजक देवकिशन चांडक ‘देवश्री’ ने बताया कि पिछले 33 महीनों से गौशाला में नियमित रूप से गौ प्रसादी, भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा, “गौ सेवा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। आज सभी भक्तों ने रामेश्वर डूडी जी के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।” कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा, “गौशाला में किया गया हर कार्य सफल होता है। यहां जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ मनाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।” भगवान डूडी ने गो सेवा को जीवन के कष्टों से मुक्ति का मार्ग बताया, वहीं युवा नेता अतुल डूडी ने कहा कि “गौ सेवा को जीवन का नित्यक्रम बनाना चाहिए, इससे श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।” इस अवसर पर अजय डूडी, पृथ्वी सिंह पंवार, इंदु वर्मा, जगदीश जोशी, बाबूलाल व्यास, संदीप जोशी, शिवजी चौधरी, राधेश्याम जी सहित सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.