जाने मौसम के हालात : पिछले 2 दिन से बीकानेर में सर्दी हुयी छूमंतर

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में दोपहर में अब गर्मी का अहसास होने लगा है, दरअसल यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस से अधिक है। पिछले दो दिन से ब?े तापमान के साथ ही सूर्योदय भी जल्दी होने लगा है। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को बीकानेर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को आंशिक कमी तो आई लेकिन अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का मानना है कि आमतौर पर फरवरी के पहले सप्ताह में बीस से पच्चीस डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक ही रहा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply