देर रात बिगड़ा मौसम, धूल भरी चली आंधी, यह हुआ नुकसान, देखे वीडियो

Late night disturbed weather, dusty thunderstorm, damage done, watch video
Spread the love

बीकानेर। राजस्थान में सोमवार देर रात्रि मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे वहीं बीकानेर में देर रात धूल भरी आंधी का दौर शुरू हुआ। जिसने पूरे बीकानेर को आंधी के आगोश में ले लिया। शहर में सुबह से तेज धूप रही और दोपहर मौसम में बदलाव के साथ ही सोमवार देररात धूल भरी आंधी आई। देर रात करीब 1.45 बजे आंधी का दौर शुरू हुआ और इतनी धूल उड़ी कि 20 मीटर दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी से पेड़-पौधे सड़कों पर गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक ऐसी आंधी चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार 24 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी तीखे तेवर दिखाएगी। होली पर तापमान 40 डिग्री और उसके बाद 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रात का तापमान भी 28-29 डिग्री तक पहुंचेगा और गर्मी अपने असली रूप में आ जाएगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply