महापौर पति और पार्षदों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा का मुकदमा

nagar nigam khabar
Spread the love

बीकानेर। पिछले कुछ समय नगर निगम में चल रहा घमासान शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसको लेकर नगर निगम के एक कर्मचारी ने महापौर पति व दो पार्षदों के खिलाफ सदर थाने में मारपीट व दुव्र्यवहार कर अपमानित करने का मामला तक दर्ज करवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी जावेद कोहरी कनिष्ठ सहायक निगम निवासी गंगाशहर रोड का आरोप है कि विक्रम सिंह राजपुरोहित व पार्षद माणकलाल व रामदयाल पंचारिया एवं कुछ अन्य पार्षदों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की व दुव्र्यवहार किया। इस पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक रतनलाल कर रहे है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *