दो वर्ष के मासूम की सांप के डंसने से मौत

Spread the love

बीकानेर। ननिहाल में खेलते समय दो वर्ष के मासूम बच्चे को सांप के डसने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के पूनिया की ढ़ाणी की है। जहां पर मासूम बच्चा ननिहाल आया हुआ था। रविवार को घर में खेलते समय सांप ने डस लिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पातल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पार्थ दो वर्ष का था और करीब एक महीने से अपने ननिहाल गांव पूनिया की ढाणी आया था। रविवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक जहरीले सांप ने उसके पैर पर डंस लिया। जिससे पार्थ की तबीयत बिगड़ गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.