


बीकानेर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर महिला कांग्रेस द्वारा सर्किट हाउस में माला भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से संगठन के कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रियंका गहलोत सोलंकी, प्रदेश सचिव आशा स्वामी, जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख व कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता विशाल गहलोत, सुनील जोशी, विजय भदानी, अभय विश्नोई, गोविंद तंवर, प्रखर मुंजाल आदि शामिल रहे।