मंडी प्रशासन की अनदेखी भूमिपुत्रों पर पड़ रही है भारी

Demand to provide food items
Spread the love

दंतौर। मंडी प्रशासन की ओर से दंतौर मण्डी में टीन शेड लगाने को लेकर बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा भूमिपुत्रों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इसको लेकर किसानों द्वारा मंडी प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा है। कल रात आई अचानक बारिश ने दंतौर सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों की मेहनत को पानी में बहा दिया। धान मंडी में खरीद के लिए आई हजारो बोरिया फसल खराब हो जाने के कगार पर है। दंतौर में अचानक हुई बारिश ने भूमिपुत्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मंडी में खुली पड़ी किसानो की फसल पानी से भीगी तो किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया लेकिन अपने खून पसीने की मेहनत से उगाए फसल को पानी में भीगता देख किसान खून के आंसू रो रहा है। किसानों ने बताया कि हर साल सरकारी खरीद के समय किसानों की फसलों का यही हालत होती है। मंडी प्रशासन किसानों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। हर साल किसानों की हजारो बोरिया फसल पानी मे भीग जाती है। मंगलवार रात्रि को क्षेत्र में अचानक आई तेज बारिश से पूरी धानमण्डी में अफरा-तफरा मच गई। खुले में पड़ी किसानों की सरसों, चने की फसल को ढ़कने का काम शुरू हुआ पर आँधी के सामने सब फेल हो गई और फसल ढकने के लिए लगाये गये तिरपाल उड़ गए।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply