बैंक का कहकर घर से निकली विवाहिता, रहने लगी लिव इन रिलेशनशिप में

Married woman came out of the house saying bank, started living in live-in relationship
Spread the love

बीकानेर। बैंक जाने का कहकर घर से निकली विवाहिता लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। बाद में इसका पता चला कि वह तीसरे व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। बता दें कि यह महिला दो पतियों को पहले ही छोड़ चुकी है। मामला चूरू का है। महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने न केवल कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप का प्रमाण-पत्र बना लिया, बल्कि पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सरदारशहर के जयसंगसर की रहने वाली 28 वर्षीय कृष्णा ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में ही तोगावास निवासी रणवीर से पांच-छह साल से फोन पर बात करती थी। पांच नवम्बर को अपने ससुराल झुंझुनूं जिले के खोरी गांव से बैंक जाने का कहकर घर से निकली थी। साथ में 10 साल की बेटी को भी लेकर आ गई। जहां से वह सीधा तोगावास निवासी रणवीर के पास आ गई। जहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कृष्णा की पहली शादी 2011 में सरदारशहर के बिल्यू गांव निवासी तेजपाल से हुई थी। तीन साल बाद ही उसका तलाब हो गया। 2014 में झुंझुनूं जिले के खोरी गांव निवासी रणजीत से उसकी शादी हो गई। जहां से वह अब तक उसके साथ रहती थी। रणजीत आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। जिससे परेशान होकर महिला 5 नवंबर को ससुराल में बैंक जाने का कहकर घर से निकल गई। जिसके बाद भालेरी आकर रणवीर के घर रहने लगी। प्रेमी रणवीर भी शादीशुदा है। जिसकी शादी वर्ष 2006 में बोगेरा की सरोज के साथ हुई थी। साल 2013-14 में उसका भी तलाक हो गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.