


बीकानेर। बीकानेर में आज युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा के नेतृत्व मे बीकानेर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के जन्मदिन पर कोटगेट पर बांटे 1100 मास्क बांटे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने बताया कि सोनिया गांधी के जन्मदिन को आमजन को समर्पित करने के लिए यह पहल की है। आगामी सात दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर मास्क वितरण कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। आने वाले दिनों में लगभग 21 हजार मास्क का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बीकानेर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनपत चायल, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, पार्षद रमजान कछावा, युवा कांग्रेस महासचिव अभिषेक डेनवाल, कांग्रेस कामगार अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागोरी, हसन खिलजी, रक्सित सोनी, युवा कांग्रेस महासचिव सरकार व्यास, आशीष, अकरम भइया, इमरान समेजा, महेंद्र अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ रहे।