राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बैठक आज, जारी हो सकती है नई गाईडलाइन

Meeting regarding lockdown in Rajasthan today, new guideline may be issued
Spread the love

बीकानेर। अनलॉक-3 को लेकर जयपुर में आज कैबिनेट की बैठक हो रही है। जिसमें अनलॉक-3 की गाइडलाइन को मंजूरी मिलने की संभावना है। कैबिनेट में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के बारे में भी चर्चा होगी। फोन टेपिंग मुद्दे पर भी अनौपचारिक रूप से कैबिनेट में चर्चा होने के आसार हैं। बैठक में गृह विभाग की अनलॉक-3 की ड्राफ्ट गाइडलाइन को मंजूरी मिल सकती है। 30 जून को केंद्र की गाइडलाइन की अवधि भी हो रही है। राज्य के गृह विभाग ने नई गाइडलाइन तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजी है। नई गाइडलाइन को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब मंगलवार को कभी भी जारी किया जा सकता है। नई गाइडलाइन में धार्मिक केंद्रों और सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स खोलने, बाजारों का समय बढ़ाने और सरकारी सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों को रूटीन समय में बुलाने पर फैसला तय माना जा रहा है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस दो हजार रह गए हैं, हर दिन रिकवरी भी अच्छी है। ऐसे में सरकार ने पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है।
बाजारों का समय बढऩे के साथ कफ्र्यू का समय भी कम होना तय माना जा रहा है। अब केवल नाइट कफ्र्यू का मॉडल अपनाया जा सकता है। फिलहाल 5 बजे से कफ्र्यू लग जाता है।
गृह विभाग ने सभी सिनेमाघरों और मल्टीपलेक्स से सिटिंग प्लान मांगा था। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत मिलेगी। पहले फेज में आधे या इससे कम दर्शकों के साथ अनुमति दी जाएगी।
कोरोना के मामले लगातार कम होते रहने पर बाजारों के खुलने का समय भी दो घंटे बढाए जाने के आसार हैं। अभी 4 बजे तक ही बाजार खुल रहे हैं, आगे इसे बढ़ाकर 6 बजे तक किया जा सकता है। बाजारों का समय बढ़ाने के साथ रोजाना शाम पांच बजे से सुबह 5 बजे तक लगने वाले कफ्र्यू के समय को भी घटाया जाएगा। अब नाइट कफ्र्यू ही रह सकता है 5 बजे की जगह कफ्र्यू अब शाम 7 या 8 बजे से लागू किया जा सकता है।
1 जुलाई से प्रदेश भर में शादी समारोह पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी है। कोरोना बढऩे के बाद सरकार ने 30 जून तक शादी समारोह पर पाबंदी लगा दी थी। अब ये पाबंदी हटाई जाएगी। शादी समारोह पर पहले फेज में मेहमानों की संख्या की लिमिट 50 या इससे कम ही रह सकती है। बैंड बाजा, बारात निकालने, मैरिज गार्डन, मैरिज इवेंट पर लगी रोक हट जाएगी।
नई गाइडलाइन में पार्क और गार्डन खोलने का समय बढऩे की संभावना है, सुबह शाम दोनों वक्त पार्क, गार्डन खोले जा सकते हैं। सिटी बसों के चलने का समय भी देर शाम तक बढ़ाया जा सकता है, अभी केवल पांच बजे तक का ही समय है।
सरकारी दफ्तरों में सभी कर्मचारियों को बुलाने की मंजूरी मिलने के आसार हैं। अभी आधे कर्मचारियों के साथ 4 बजे तक ही खुलते हैं। अब पूरे कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी दफ्तरों में शाम 6 बजे तक काम करने की छूट मिलना तय है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply