कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

Misbehaved by mixing intoxicating substances in cold drinks
Spread the love

बीकानेर। कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का मामला मुन्ने खां, मुख्त्यार खां, शेरू खां व दो अन्य के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैक मेलिंग व अन्य के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी पीडि़ता का आरोप है कि जुलाई 2015 को मुन्ने खां उसके घर आया था। घर में अकेली देख उसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला पिलाया। जिससे वह अपनी सुध बुध खो बैठी। जब होश आया तो उसको दुष्कर्म होने का पता चला। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो बना लिया। जिसको बताने पर वायरल करने, ब्लैकमेल करने तथा पति को जान से मारने की धमकियां दी। आरोप है कि इसी वीडियो की आड में आरोपी ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा तथा अपने अन्य साथी शेरू खां व दो अन्य के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी मुन्ने खां ने इसी वीडियो की आड़ में उसकी बेटी को भी झांसे में ले लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे है। आरोपी मुख्त्यार खां पर लव जेहाद करवाने के आरोप भी लग रहे है। जिसको लेकर एक समुदाय विशेष के लोगो ंने जिला कलक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन भी किया था।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply