


बीकानेर। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की… उद्घोष शनिवार को पाण्डाल गुंजायमान हो गया। अवसर था श्रीमद् भागवत कथा में नंदोत्सव का। दरअसल पवनपुरी दक्षिण विस्तार कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा में चौथे दिन शनिवार को नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पाण्डाल को विशेष रूप से सजाया गया। नंदोत्सव प्रसंग के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से सम्बन्धित सचेतन झांकियां सजी। जैसे ही नंदोत्सव का प्रसंग आया, पाण्डाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की… से गुंजायमान हो गया। लोग अपने स्थान से खड़े नाचने लगे। इस दौरान स्थानीय महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। जानकारी में रहे कि स्वागाताध्यक्ष पुनीता शर्मा, संयोजक बलविन्द्र यादव, उपसंयोजक लीलाकृष्ण चावला, किशन जोशी, गोपाल मारू आदि मोजिज लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे है।