भीषण सडक़ हादसे में चार की मौत, सात घायल

Four people including brother-in-law died in trailer and van collision
Spread the love

बीकानेर। रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की कार-टैंकर की भिड़ंत में चार जनों की मौत हो गई। जबकि हादसे में सात जने घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। हादसा शनिवार देर रात कैरू (जोधपुर) के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि मृतकों में एक पड़ौसी शामिल है।  नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग घर की तरफ लौट रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे।  इनमें 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष सवार थे।
हादसे में राजूदेवी पत्नी रामूराम, जसवंत (10) पुत्र रामूराम, द्रौपदी (रामूराम की साली), नरपत (38) (रामूराम का पड़ोसी) की मौत हो गई। जबकि   मुन्नी देवी (रामूराम की सास), महावीर (द्रौपदी का बेटा), ज्योति (द्रोपदी की बेटी), पवन व लक्की (रामूराम के साले के बेटे), सपना पत्नी नरपत और अंजलि घायल हो गये।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.