बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 4 जनों को दबोचा

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ चार जनों को पकड़ा है। ये चारों युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। हालांकि ये चारों युवक अलग-अलग पुलिस थानों क्षेत्र से गिरफ्तार किये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि बीकानेर में कुछ युवकों के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। कुछ लोग बीकानेर में हथियार लाते हैं और यहां बेचते हैं। सोशल मीडिया पर भी हथियारों की तस्वीरें लगाते हैं। पुलिस को सूचना मिली कि पाबू बारी के अंदर पारीक चौक में रहने वाले माधव पारीक के पास अवैध हथियार है। पुलिस ने उस पर कई दिनों तक नजर रखी। नयाशहर पुलिस ने माधव पारीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है। इसी प्रकार से पुलिस ने उमेश सियाग को भी पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया। उसके पास एक पिस्टल बरामद हुई। गंगाशहर थाने क्षेत्र में पुलिस ने महिपाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। महिपाल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। वो बाबा रामदेव नगर में रहता है। वहीं सोनगिरी कुआ के आसपास रहने वाले दानिश भाटी को भी गिरफ्तार किया। दानिश से भी पुलिस ने हथियार के रूप में पिस्टल बरामद की है। पूछताछ के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि अवैध हथियार पारीक चौक निवासी माधव पारीक सप्लाई करता है। पुलिस के अनुसार माधव पारीक के खिलाफ नयाशहर थाने में तीन मामले दर्ज है। वहीं उमेश सियाग के खिलाफ नयाशहर व गंगाशहर में दस मामले दर्ज है। अब सभी मामलों में फिर से पूछताछ हो सकती है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.