भिवानी-कालका-भिवानी एक्सप्रेस का शुभारंभ, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Spread the love

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी और कालका के मध्य ट्रेन संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका- भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ बुधवार दिनांक 07.09.2022 को हुआ। भिवानी स्टेशन पर आयोजित समारोह में श्री धरमबीर, माननीय सांसद/भिवानी-महेंद्रगढ़ एवम श्री घनश्याम सर्राफ, माननीय विधायक/ भिवानी ने उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 04795 भिवानी -कालका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर श्री एस एस चौहान, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), श्री जितेन्द्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय, श्री वाई के अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व), श्री देवकिशन कुम्हार, सहायक मंडल इंजीनियर( भिवानी) तथा बीकानेर रेल मंडल मंडल के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन भिवानी से सुबह 9.00 बजे रवाना होकर शाम 15.55 पर कालका पहुंचेगी। नियमित रेलसेवा गाड़ी संख्या 14796 कालका -भिवानी एक्सप्रेस दिनांक 07.09.2022 से प्रतिदिन कालका से शाम 16.55 पर रवाना होकर रात 23.30 पर भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14795 भिवानी- कालका एक्सप्रेस की नियमित सेवा दिनांक 08.09..2022 से प्रतिदिन प्रातः 04.30 पर भिवानी से रवाना होकर 11.00 बजे कालका पहुंचेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.