


बीकानेर। सडक़ हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक की एक माह पहले ही सगाई हुई थी। मृतक हनुमान सिंह पुत्र लूण सिंह है। जो कि तोलियासर गांव का रहने वाला था। बीती रात को हनुमान सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। बीच रास्ते में अचानक सामने से गाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे उसके सिर में चोटें आई। उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद जिस घर में एक सप्ताह पहले तक खुशियां थी।