ऑनलाईन पीयूसी प्रमाण-पत्र का कार्य तीन दिन बंद रहेगा

Spread the love

शुक्रवार को ऑनलाईन प्रमाण पत्र बनाने की रहेगी सुविधा
बीकानेर। ऑनलाईन वाहन प्रदूषण जांच केन्द्र के लिए पोर्टल राजस्थानपीयूसी.इन को वर्तमान में क्लाउड सर्वर से राजस्थान सरकार के डाटा सेन्टर पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि तकनीकी पक्ष के कारण 24 से 26 सितम्बर तक के लिए ऑनलाईन पीयूसी प्रमाण-पत्र जारी करने का कार्य अस्थाई रूप से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी वाहन का पीयूसी प्रमाण-पत्र इस समयावधि में दौरान समाप्त हो रही हो तो शुक्रवार (23 सितम्बर) तक आवश्यक रूप से ऑनलाईन पीयूसी प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.