हाईवे पर ढाबे के पीछे बनी दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Spread the love

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में एक ढाबे के पीछे बनी दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि आग लगने वाले स्थान से महज 70 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप था। फिर भी वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। त्वरित कार्यवाही के कारण आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि रोड़वेज बस स्टैंड के सामने स्थित राजीव मार्केट के पास ढाबे की दुकान के पीछे आग लग गई। सूचना मिलते ही टीम साबधान इण्डिया के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया व राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित घटना स्थल पर पहुचे। इस दौरान अग्निशमन केन्द्र और पुलिस को भी सूचना दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.