दो दिनों के बाद देर रात की बरसात फिर बीकानेर में लेकर आई ठंड

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में दो दिन बाद एक बार फिर देर रात को हुई मावठ की वर्षा के बाद बीकानेर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला हो गया है।   बीकानेर में गुरुवार रात हुई बारिश के बाद सुबह कोहरे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित नजर आया। बीकानेर में गुरुवार रात करीब दस बजे बारिश हुई। कुछ मिनट की इस बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट आई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान कम होने के बाद भी 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले दिनों में ये दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं खुले क्षेत्रों में तो शून्य डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। बारिश के बाद सुबह तक हल्का कोहरा रहा। नौ बजे तक भी बीकानेर में कोहरे का असर नजर आया। हनुमानगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर के बराबर तापमान सिर्फ करौली में रहा, जबकि राज्य के सभी जिलों में बीकानेर से ज्यादा पारा रहा। उधर, बीकानेर के अलावा चूरू में हल्की बारिश हुई है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिन में संभाग के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.