बीकानेर। रानी बाजार रेल फाटक पर अंडर रेलवे पास के निर्माण कार्य को लेकर रेल प्रशासन का रेल ब्लॉक शुरू हुआ। दूसरी ओर रेलों के पहिये आज बीकानेर में ही थम कर रह गये तथा रेलों से उतरने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रेल ब्लॉक शुरू होते ही आरयूबी निर्माण के लिए रेल लाइनों को हटाने, मिट्टी निकालने, सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। यह कार्य पूरी रात चला। युद्ध स्तर पर चले इस कार्य के दौरान मौके पर रेल, यूआईटी, निगम व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। आरयूबी निर्माण को लेकर यहां पिछले कई दिनों से कार्य चल रहा है। रेल अधिकार क्षेत्र के करीब 30 मीटर क्षेत्र में लगी चार रेल लाइनों को हटाने, मिट्टी खुदाई व सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य देर रात शुरू हुआ। इस कार्य को निर्धारित समय अवधी में पूर्ण करने के लिए दर्जनों संसाधनों सहित रेल और सम्बंधित फर्म के 200 से अधिक कर्मचारी व श्रमिक जुटे रहे। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए रेल, न्यास व निगम के अभियंता भी मौजूद रहे। आरयूबी को लेकर के रेल प्रशासन की ओर से रानी बाजार रेल फाटक पर रेल ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक शुक्रवार तक रहेगा। रेल ब्लॉक से पहले सम्बंधित फर्म और विभागों की ओर से आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीकानेर पहुंची दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस व हरिद्वार-बीकानेर ट्रेने पहुंचने के बाद बाधित रेल यातायात के चलते बीकानेर में ही थम कर रह गई। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिएए रेलवे की ओर से यात्रियों को निशुल्क बस सेवा मुहैया करवाई गई।