बीकानेर: कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से घुटा दम, दो जनों की मौत

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक कूच बिहार के रहने वाले है तथा यहां मेहनत मजदूरी के लिए रह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक करणी  औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले ये दोनों मजदूर सर्दी से बचाव को लेकर अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गये थे। जहां जहरीले धुएं से इन दोनों का दम टूट गया। थानाधिकारी महेन्द्र दत्त के मुताबिक ये दोनों मजदूर एक फैक्ट्री में काम करते थे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.