


पौष बड़ा कार्यक्रम, और पदयात्रियों का अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रियंका गहलोत सोलंकी द्वारा आज जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित कार्यालय में कांग्रेसजन और बीकानेर के संभ्रांत नागरिकों और साथियों का पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर से भारत जोडो यात्रा में राजस्थान पद यात्रियों का स्वागत शाल माला और सफा पहनाकर किया गया जो की संपूर्ण राजस्थान में राहुल गांधी के साथ पैदल चले जिनमे बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, महासचिव सुभाष स्वामी,पार्षद एवम प्रवक्ता नितिन वत्सस, का स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने स्वागत करते हुए कहा की संगठन को समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत करता है ये सभी संगठन के कर्णधार है।
प्रियंका गहलोत सोलंकी ने कहा की हमारा प्रयास है की संगठन मजबूत होना चाहिए और जो संगठन के लिए समर्पित है उनका सम्मान भी होना चाहिए प्रियंका ने यह बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक अशोक जी गहलोत पूरे राजस्थान को अन्य राज्यों को भी जोड़ रहे हैं तो हम इस बात के लिए संकल्प वध हैं बीकानेर जिले के हाथ से हाथ जोड़ेंगे हर घर में जा करके कांग्रेस की नीतियां नीतियां बताएंगे जिससे हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार, गायत्री देवी गहलोत मानसी गहलोत प्रदेश महिला सचिव मुमताज बानो, पट्टू जोशी, राहुल शर्मा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.के.सरीन, युवा कांग्रेसी राहुल जदसंगत, भागीरथ नंदनी के अध्यक्ष मिलन गहलोत,पूर्व संस्दिय सचिव कन्हैया लाल झंवर मोहोब्बत अली विशाल गहलोत, आशीष सोलंकी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, आनंद चोबदार बाबूलाल सैनी पूनम चंद सैनी महावीर मारू अर्चना नागल उर्मिला सपना तंवर एजाज पठान, जाकिर पठान, संजय आचार्य, दिलीप बांठिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथी और पत्रकार साथी उपस्थित थे।