


बीकानेर। बीकानेर शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में बीती रात फायरिंग की घटना की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीती देररात को नया शहर थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार सर्वोदय बस्ती सीताराम के घर पर फायरिंग हुई। तीन युवकों ने इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जो मुंह पर धाटे मारकर आये थे। इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।