बीकानेर के इस भाजपा नेता को मिली पाक संगठन से धमकी

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के शहर भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास को पाकिस्तान के कथित आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी है। वेद व्यास को सोशल मीडिया पर भेजे संदेश में उसे पाकिस्तान और कश्मीर के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वेद व्यास ने नयाशहर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए सुरक्षा की मांग की गई है। वेद व्यास ने बुधवार को उनके मोबाइल नंबर 9828877788 दोपहर 3 बजे के आसपास पाकिस्तान के नम्बर +92 3131935257 से एक व्हाट्सअप संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें तहरीक ए तालिबान के किसी स्पोक पर्सन मोहम्मद खुरसानी ने धमकी भरे मैसेज में लिखा कि जो सोशल मीडिया पर कश्मीर और पाकिस्तान के खिलाफ नफरत भरे बयान जारी कर रहा है। उसके लिए यह लफ्ज ”वी केन सी यु” । साथ ही इसी मेसेज में मेरी एक फोटो लगाकर टारगेट लिखकर जीपीएसआरएस हेस 015054848,MEM : सिराज ,आईडीएमआई : इंडिया और 1 दिसम्बर 2023 लिखा मेसेज प्राप्त हुआ है। इसी मैसेज के साथ स्टे होम स्टे सेफ के स्लोगन के साथ बॉम्ब का निशान भी भेजा गया है। वेद व्यास ने बताया कि इसी सम्बन्ध में बीकानेर नयाशहर थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज करवाई गई है साथ ही उक्त आरोपियों को खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

फेमस है वेद व्यास के गीत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास बीकानेर सहित देशभर में अपने गीत “मैं हिंदू जगाने आया हूं..” के लिए फेमस है। लाखों लोग इस गीत को सोशल मीडिया पर चलाते हैं। देशभर में कहीं भी हिन्दू समाज का कार्यक्रम होने पर ये गीत जरूर चलता है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.