पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी विवाहिता, मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

बीकानेर। पति को छोडक़र प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, शराबी पति की आये दिन मारपीट से परेशान होकर विवाहिता प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही है। इस पर दोनों के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते यह प्रेमी जोड़ा पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा। मामला चूरू व बीकानेर से जुड़ा हुआ है। विवाहिता इंदिरा (22) निवासी नापासर   ने बताया कि जब वह 12 साल की थी तो उसके घर वालों ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल गई तो उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसके एक बेटी भी है। कई दिनों तक उसने मारपीट को सहन किया, लेकिन आखिर में परेशान होकर 3 महीने पहले अपने पीहर आ गई। इंदिरा ने बताया कि वह जेगणिया निवासी जीवण को 7 साल से जानती थी। दोनों पहली बार रतनगढ़ में किसी रिश्तेदारी में मिले थे, जिसके बाद दोनों की जान पहचान हो गई और फोन पर बातें होने लगी, जो बाद में प्यार में बदल गई। 25 जनवरी 2023 को दोनों एक साथ घर से निकल गए थे और 29 जनवरी को चूरू कोर्ट से लिव इन का सर्टिफिकेट बनवाया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.