गांव में अनूठा मामला: गहने चमकाने के नाम पर ठगी

Spread the love

बीकानेर। गांवों में बाहरी क्षेत्र के लोग भोले-भाले लोगों को किस तरह से ठगते है। इसी की बानगी है महाजन थाना क्षेत्र में अर्जुनसर गांव में सोने चमकाने के नाम पर हुई ठगी। अर्जुनसर निवासी अनिल भाट ने महाजन थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बिहार के रहने वाले नकुल पंडित व योगेन्द्र पंडित के खिलाफ दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक अनोप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में  अनिल भाट ने बताया कि वह सवेरे  किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीछे उसकी वृद्ध मां व बहन थी। तभी दोनों आरोपी उसके यहां पहुंचे तथा गहने चमकाने के लिए मां व बहन को उकसाया। उन्होंने गहने चमकाने के लिए उनको दे दिए। कुछ देर बाद आरोपी गहने धोकर दे दिए और उसका पानी अपने साथ बोतल में ले गए। जब कुछ देर बाद वह अपने घर वापस पहुंचा तो उसको यह बात मालूम हुई। उसने वह गहने एक सुनार को दिखाए। जिसमें चांदी के गहने 120 ग्राम व सोने के गहने एक ग्राम कम निकले।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.