एक्सीडेंट के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी

में
Spread the love
एक महिला, कांस्टेबल सहित पांच  घायल
नागौर। नगौर शहर में डेह मार्ग पर बीत देर रात बाइक भिड़ंत के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।   विवाद के बाद एक महिला व एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरों से लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पत्थरबाजी और हंगामे की सूचना पर डिप्टी विनोद कुमार सीपा सहित पुलिस अधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया।
यूें शुरू हुआ विवाद
चेनार निवासी राजाराम, जुगल किशोर और ग्यारसी देवी दर्शनार्थ लिखमीदास मंदिर की तरफ जा रहे थे। तभी दूसरे वाहन पर आए अकरम, भंवरु खां व एक अन्य ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। हल्के विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के राजाराम, जुगल किशोर, ग्यारसी देवी, गंगादेवी व सरस्वती गंभीर घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों को खदेड़ा।
Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.