सडक़ हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

Spread the love
बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात को हुए सडक़ हादसे में  एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं   सगे भाइयों की पत्नियां है, एक चाची सास और दो बच्चे शामिल है।  मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर मालब गांव के पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात को ट्रॉले ने टेम्पो को टक्कर मार दी थी। टेम्पो सवार 8 में से 6 की मौत हो गई।  सोमवार को इन सभी को एक साथ दफनाया गया। मृतक कुलावट के रहने वाले थे। जहां माहौल गमगीन है। मृतकों में जन्नती पत्नी हाजी वली, जमशिदा पत्नी राशिद, मुमताज पत्नी साजिद, तुब्बसुम पत्नी समयदीन, अनस पुत्र साजिद, सिफराना पुत्री समयदीन की मृत्यु हो गई। इसमें एक मां-बेटा व एक मां-बेटी शामिल हैं।
Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.