


बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यमंत्रिमण्डल का पुर्नगठन कर मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया हैं। गृह और वित्त मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है। नगरीय विकास शांति धारीवाल के पास ही रहेगा। कई पुराने मंत्रियों के विभागों को भी नहीं बदला गया है उनमे ममता भूपेश, प्रमोद जैन भाया आदि को यथावत रखा गया है। नए शिक्षा एवं कला व संस्कृति मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला होंगे जबकि चिकित्सा का महकमा परसादी लाल मीणा को सौंपा गया हैं। जयपुर के डॉ. महेश जोशी जलदाय के मंत्री होंगे जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास के पास से परिवहन लेकर खाद्य मंत्रालय दिया गया हैं। इसी प्रकार रमेश मीणा नए पंचायती राज मंत्री, भंवर सिंह भाटी ऊर्जा मंत्री, हेमाराम वन एवं पर्यावरण, रामलाल जाट को राजस्व मंत्रालय दिया गया है। टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय, गोविन्दराम आपदा एवं प्रबंधन , महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को सिंचाई, शकुन्तला रावत को उद्योग दिया गया हैं।