


बीकानेर। जिम्नास्टिक्स में रा उ मा वि बीठनोक कोलायत से बजरंग लाल का राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में चयन हुआ। बजरंग लाल आदर्श इंग्लिश मीडियम स्कूल देचू जोधपुर में अपने जिम्नास्टिक्स खेल का प्रदर्शन द्वारा दमखम दिखायेगा। रा उ मा वि बीठनोक से प्रधानाचार्य जमुना परिहार, पी. टी.आई. संतोष कुमार नायक व समस्त स्टाफ ने बजरंग लाल के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विद्यालय, गांव व जिले का नाम रोशन करने पर खुशी जाहिर की।