


बीकानेर। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में बोलेरो चालक ने गफलत व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए हॉकर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस आशय की रिपोर्ट चूना भट्टा बेणीसर बारी क्षेत्र निवासी ऋषिराज हर्ष ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई विनोद कुमार हर्ष पुत्र रामकु मार हर्ष अखबार वितरण करता है। हमेशा की तरह 14 फरवरी को विनोद कुमार अखबर वितरण करने के लिए निकला था। गंगाशहर रोड रांका भवन के नजदीक तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे विनोद सडक़ पर गिर गया और बेहोश हो गया।