


बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाने में नकाबपोश लोगों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह घायल होा गया। जयमलसर निवासी प्रताप सिंह ने पांच-सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला 18 फरवरी का है। रिपोर्ट के मुताबिक वह शाम को गजनेर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट 5-7 नकाबपोश लोगों ने उसका रास्ता रोका तथा गालीगलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने थाप-मुक्कों व डण्डों से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके शरी में कई जगह चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।